7:28 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी -1.2 लाख रुपए के के अवैध डोडा चुरा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बिल्सी
थाना क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु गौरव उपाध्याय के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 6 सितंबर को बिल्सी पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक राम मेहर सिंह के नेतृत्व में सिरसोल बस अड्डा पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दो प्लास्टिक के कट्टों में अवैध डोडा चूरा लेकर ग्राम बैंन की तरफ से आ रहे अभियुक्त सत्यवीर पुत्र रूद्र प्रसाद निवासी ग्राम खैराती नगर को पुलिस ने पकड़ा।
पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दोनों कटटो में डोडा चूरा है उसने बताया कि उसके पिता अफीम की खेती करते हैं खेती का कुछ डोडा चूरा हम लोग बचा लेते हैं जिसमें हम ट्रक चालकों को महंगे दामों में फुटकर में बेचकर लाभ कमा लेते हैं। बिल्सी पुलिस द्वारा अभियुक्त सत्यवीर के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए मय माल के न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

विज्ञापन एक्सप्रेस