11:44 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगा में डूबे एटा के सनी का आज भी नहीं लगा पता

उझानी बदांयू 7 सितंबर।
कल गणेश विसर्जन को आऐ एटा जिले के गांव शिव सिंह पुर के सनी 16 पुत्र गंगा सिंह को गोताखोर आज भी कछला गंगा में नहीं ढूंढ सके। वजह गंगा में इस समय अथाह जल है, गंगा ख़तरे के निशान से उपर वह रही है।

ज्ञात रहे कल जनपद एटा के गांव शिवसिंह पुर से 25 लोगों का एक दल गणपति विसर्जन को कछला गंगा घाट आया मूर्ति विसर्जन के बाद स्नान करते वक्त सनी गंगा की धार में फंसकर बहने लगा उसे बचाने को गांव के ही अर्जुन,साहिल,व गब्बर भी आगे बढ़े,वह भी गंगा की लहरों में समाने लगे तो शोर मचाने पर मोजूद पुलिस के जवानों ने गोताखोरों की मदद से उन तीनों को बचा लिया मगर सनी हाथ नहीं आया।

बीती शाम से कछला चोकी पुलिस सनी को तलाश करा रही है आज सुबह तक उसे तलाश नहीं कर पाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस