

बदायूं
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा बदायूं पधारी पूज्या साध्वी देवादिती दीदी जी द्वारा बदायूं के सभी सम्मानित योग साधकों को तीन दिन तक योगा अभ्यास कराया गया|जिसमें शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और सभी नागरिक उपस्थित रहे| योगा अभ्यास से जुड़े कई अहम बिन्दुओं पर उन्होंने प्राकश डाला और सभी का हाल चाल लिया|
उन्होंने कहा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा ये कार्यक्रम पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है स्वामी रामदेव के आवाहन पर हम प्रत्येक जनपद में योग शिक्षक तैयार कर योग कक्षा संचालित करायेंगे साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को आयुर्वेद से जोड़कर निरोगी भी करेंगे यह स्वामी जी का संकल्प है | जिसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे | जिससे भारत फिर विश्व गुरु बनेगा |
उन्होंने बदायूं वासियों से निवेदन किया कि प्रत्येक दिन आप सभी योग करें जीवन की दिनचर्या में इसको शामिल कर लें जिससे आप सब निरोगी हो सकें | हम संन्यासी जीवन व्यतीत कर रहे हैं आप सभी से अपनी तीन दिन गुरू दक्षिणा में हम यह संकल्प लेते हैं आप कहीं भी हो एक घंटे योग अवश्य करेंगे और जीवन मे हर दूसरे व्यक्ति को इससे जोड़ेंगे यही हमारा जीवन का उद्देश्य है |
बदायूं की भारत स्वाभिमान टीम और महिला पतंजलि समिति ने मिलकर उनका सम्मान किया और उनको विदाई दी और बदायूं में पुनः आने का निवेदन किया |
कार्यक्रम में गिरधारी सिंह राठौर, मदनलाल,आवेश प्रताप, उपदेश सिंह, षट्वदन शंखधार,भगवान स्वरूप गुप्ता,नीलम , शकुंतला,दीक्षा , कमलेश,अनीता , स्नेहलता चंद्रवती,राजीव,शोभा ,डां आरपी सिंह,मुन्ना लाल पाल,विधावती, नीलेश,अभिलाख सिंह,आदि ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया |








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
