8:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

विसर्जन से पूर्व गणेश जी की निकाली शोभायात्रा

बिल्सी। नगर में भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसका शुभारंभ भक्तों ने भगवान श्री गणेश जी की आरती कर किया। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला संख्या दो कोटरा में नितिन आनन्द के आवास से शुरु की गई। जो नगर के खैरी रोड, अटल चौक, सर्राफा बाजार होते हुए बालाजी चौक पहुंची। इससे आगे बढ़ते हुए शोभायात्रा आर्य समाज मंदिर होते हुए नगर के कछला बस स्टैंड पहुंची। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। बाद में प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए भक्त कछला गंगा घाट को रवाना हो गए। इस मौके पर नितिन आनन्द, मीनाक्षी आनन्द, भुवनेश वाष्र्णेय, गीताजंलि वाष्र्णेय, कमलेश वाष्र्णेय, पूजा गुप्ता, इंद्रा माहेश्वरी, परमानन्द वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस