घास काटने गई दलित विवाहिता से ईंट भट्टे पर काम कर रहे युवक ने की छेड़छाड़ दलित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच में जुटी
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया शुक्रवार करीब 12:00 वह थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मुकेश ईट उद्योग के पास खेत में घास काट रही थी पीड़िता का आरोप है की ईट भट्टे पर काम करने वाले युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा पीड़ित ने बताया जब उसने विरोध किया तो उसने दरांती दिखाकर उसे चुप रहने को कहा तभी पास के गांव के कुछ लोग भट्टे की तरफ आ रहे थे उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया पीड़ित ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी परिजनों को दी परिजनों के साथ मिलकर पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है











badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com