दातागंज:राम गंगा इस समय उफान पर है जिसके कारण हजरतपुर क्षेत्र के एक दर्जन गाँव बाड़ की चपेट में हैँ जहाँ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह,एस डी एम दातागंज के साथ हजरतुर के बाड़ प्रभावित गाँव हररामपुर, मौजमपुर, शेरपुर, गढ़िया, पैगंबरपुर, नवादा वदन, लालपुर खादर, पट्टी बिजा, पूरनपुर भेड़ा, कुंडरा मझरा जलेबी नगला समेत एक दर्जन गाँव बाड़ से घिरे हुए हैँ जिनका निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये कहा कि पशुओं को चारा ग्रामीणों को रहात सामीग्री, व प्रतिदिन की आबश्यक बस्तुओं को उपलब्ध कराने को कहा और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बाड़ से खत्म हुई सड़कों को बाड़ समाप्त होते ही बनवा दिया जाएगा हमारी सरकार निरंतर बाड़ पीड़ितों की राहत के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है वहीं ग्रामीणों के आवगमन के लिए निशुल्क स्टिमर व नाव की व्यवस्था कराई गई है जिससे किसी ग्रामीण को कोई दिक्क़त न हो सभी ग्रामीणों से धैर्य बनाये रखने की अपील की और भोजन, दवाएं, चारे की उचित व्यवस्था कराने हेतु संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश इस मौक़े पर ग्राम प्रधान धनेन्द्र सिंह,थाना प्रभारी हजरतपुर देवेंद्र सिंह एसडीएम दातागंज समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।






















badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com