बदांयू 6 सितंबर।
उझानी कोतवाली में छुट्टी को लेकर 4 सितंबर 2020 को सिपाही ललित कुमार व इंस्पेक्टर ओमकार सिंह के बीच हुए विवाद के बाद हुऐ गोलीकांड की जांच को डीआईजी अजय कुमार साहनी एडीजी रमित शर्मा एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह के साथ जांच पड़ताल को उझानी कोतवाली पहुंचे।
ज्ञात रहे पांच साल पहले सिपाही ललित कुमार ने इंस्पेक्टर ओमकार सिंह को छुट्टी की एप्लिकेशन दी इसी को लेकर एसएसआई रामौतार ने कुछ कह दिया तभी ललित ने एसांस रायफल से रामौतार को गोली मारकर खुद के भी फायर झोंक दिया। बताते हैं इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे।
एसएसआई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज हो गई ललित कुमार को जेल भी जाना पडा फिर कोर्ट के आदेश पर ललित को वहाल कर दिया गया। अब ललित कुमार की शिकायत पर कोर्ट ने संज्ञान लिया कि मेरी शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया।
उसी सिलसिले में आऐ डीआईजी व एडीजी ने पुराने अभिलेख चेक किए,कई लोगों से जानकारी ली।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
