10:09 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सिलहरी से पीएस पटेल
विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते दो दिन पूर्व गांव पड़ौआ में किशोर की मौत के मामले में विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ मृतक किशोर के पिता सम्राट ने थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिससे विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की मुश्किल बढ़ गई है आपको बता दें कि पड़ौआ गांव के ग्रामीणों के मुताबिक गांव के पास जंगल में एलटी लाइन का तार कई दिन से टूटा पड़ा हुआ था ग्रामीणों ने इसके शिकायत विद्युत कर्मचारी से की लेकिन विद्युत कर्मचारियों ने कोई संज्ञान नहीं दिया बृहस्पतिवार को टूटे पड़े तार की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई थी आक्रोशित ग्रामीणों ने किशोर के शव को बदायूं अलापुर रोड पर रखकर जाम भी लगाया था पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया था

विज्ञापन एक्सप्रेस