4:01 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर – अकीदत से मनाया गया ईद ए मीलाद उन नवी


फोटो अलापुर
अलापुर /जगत।नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को का पर्व ईद ए मीलाद उन नवी पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों एवं मस्जिदों में पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर कुरानख्वानी की और नियाज फातिहा कराया। मुस्लिम क्षेत्रों में लोगों ने घरों एवं मोहल्लों को झालर-झंडों से सजाया । नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक ईद-ए-मिलादुन्नबी का सिलसिला चलता रहा। जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। लोग अन्य धार्मिक आयोजन करने में लगे रहे। जुलूसे मोहम्मदी नगर पंचायत की जमामस्जिद से होते हुए फाटक खेड़ा, ककराला रोड पुरानी टंकी,होते हुए महल मोहल्ला,अंसारी चौराह , एमएफ हाईवे से होते हुए लुहार बाला,और जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ। आसपास के मुस्लिम इलाकों में पुलिस भी बल तैनात थी।

पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की योमे पैदाइश (ईद ए मिलादुन्नबी) का जश्न पूरे इलाके में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। यूं तो इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रबीउल अव्वल का पाक माह शुरू होते ही रसूल के योमे पैदाइश पर घर व इबादतगाहों को रोशनी से चमका सजा दिया जाता है। मुस्लिम बहुल गांवों में जहां हरे परचम लहराने लगे थे तो नबी की शान में तकरीर आदि के आयोजन शुरू हो गए। सखानू में लोगों ने इबादत की और आपसी भाईचारे व सभी प्रेम रहे इसके लिए दुआ की।जगत मे जुलूसे मोहम्मदी और मस्जिदों में जलसा के रूप में ईद ए मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। जलसे में सभी ने आपसी मोहब्बत और मिल्लत का पैगाम देते हुए मुल्क में अमन चैन और हिफाजत के लिए हाथ उठा कर दुआ मांगी । इस मौके पर शाही इमाम यूनिस अली, भईया हुजूर काज़ी गुफरान ,हाफिज नाजिम, हाफिज रहीसुल, हाफिज साबिर अली, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अली हम्ज़ा, चेयरमैन पति फहीम उद्दीन,क़ाज़ी मोहम्मद रिजवान,मोहम्मद अज़हर , चेयरमैन पति फहीम उद्दीन ,हाफिज अतहर सकलैनी,हाफिज शकील अहमद, हाफिज नाजिम,हाफिज आशिक,हाफिज इमरान, हाफिज अजबर, हाफिज नईम, फरहत अंसारी, फ़य्याज अंसारी ,आदि लोग मौजूद रहे।
जुलूस ईकरी जमा मस्ज़िद से हो कर ईकरी ऑटो स्टैंड पहुंचा जहां से फिर जमा मस्जिद पर आ कर समापन हुआ इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
हाफिज जावेद ख़ान ,हाफ़िज अब्दुलबहिद,ज़ुबैर ख़ान ,लालू ख़ान ,अतिकुल हसन ,ज़ाबिर खान ,
मुन्ने खां
अलापुर शकील बख्शी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.