11:29 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं -वारा वफात के जुलूस में चल रहे लोगों का सबील (कैम्प ) लगाकर अभिनंदन किया

बदायूं वारा वफात के जुलूस में चल रहे लोगों का शहर कांग्रेस कमेटी ने सबील(कैम्प )लगाकर अभिनंदन किया एवं इस मुबारक मौके पर शरबत, फल और मिठाई का वितरण किया
बदायूं 5 सितंबर 2025 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार हर साल की बात इस साल भी कांग्रेस जनों ने कबूलपुरा रोड सोथा पुलिस चौकी के नीचे एक सबील का आयोजन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर एवं शहर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी के नेतृत्व में किया गया । कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शरबत,फल वितरण में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवक्ता सुरेश राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अरविंद पाल जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अहमद अमजदी, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली खान उर्फ अन्ना भाई, सोशल मीडिया के नदीम पीर जी ,शमीम भाई उर्फ फौजी ,रफीक अंसारी ,साजिद अली हाजी इमरान, डॉ जावेद मिर्ज़ा इकराम चौधरी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष बन्ने खां, अख्तर भाई ,फहीम खान ,कैफ खान ,बाबू रईस खान का सहयोग रहा और सभी कांग्रेसियों ने इस मुबारक मौके पर देश में अमन और शांति की दुआ की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.