12:00 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ पुलिस लाइन्स स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस कार्यक्रम

आज दिनाँक 04.09.2025 को पुलिस मॉडर्न स्कूल रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विजयेन्द्र द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बदायूँ व श्रीमती उर्वशी द्विवेदी उपाध्यक्षा वामा सारथी बदायूँ रहे जिनके द्वारा सर्वप्रथम डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात बच्चों ने भाषण, कविता पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। बच्चों द्वारा इस अवसर पर ग्रीटिंग कार्ड्स , पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई । निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों के कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की, शिक्षक दिवस की सभी शिक्षकों को बधाई दी व सम्मानित किया व पूर्ण मनोयोग से बच्चों को शिक्षा एवं अच्छे संस्कार प्रदान करने हेतु सराहना की। प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र बत्तरा द्वारा प्रबन्ध समिति का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री इंद्रजीत सिंह व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.