11:28 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- सीएचसी अधीक्षक सहित दो नर्सो पर ऐडी हेल्थ की गाज गिरना तय ?।

उझानी बदांयू 4 सितंबर।

कल बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एडीहैल्थ डॉ तेजपाल राठौर के आकस्मिक निरीक्षण में मिली खामियां पर अधीक्षक सहित दो नर्सो पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्र बताते हैं कि यहां से जाकर सीएमओ आफिस जाकर ऐडी हेल्थ ने इसका ताना-बाना बुन दिया है।

कल निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ डॉ तेजपाल राठौर के साथ आई पांच सदस्यीय टीम ने अस्पताल में कई खामियां पाई। वहीं प्रसूता द्वारा 1500 सो रूपये लेने की बात पर डाॅ राठौर का त्योरी चढ़ी नजर आई। आपस में आई टीम के अन्य अधिकारियों से होने वाली बातचीत से लग रहा था कि अधीक्षक पर कार्रवाई तय है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्र बताते हैं कि उझानी से बदायूं सीएमओ आफिस जाकर ऐडी हेल्थ ने अधीक्षक व दो नर्सों पर कार्रवाई को सीएमओ को आदेश दिया। सूत्र बताते हैं कि अधीक्षक सहित दो नर्सो की आज नहीं तो कल विदाई तय है ?।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.