4:04 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

शिक्षक दिवस की पूर्व बेला में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं के प्रांगण में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। जिनमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जनपद के वरिष्ठसमाजसेवी एवं प्रबंधक श्री कृष्ण इंटर कॉलेज श्री शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का अवलोकन किया और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिक्षकों के बीच आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में
सुमितयादव ने स्लो साइकिल रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया, पंजा लाडाओ प्रतियोगिता में दीपक चंद्र शर्मा ने सभी को पछाड़ दिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही व
म्यूजिकल चेयर रेस में संदीप कुमार ने तो केला खाओ प्रतियोगिता में राधे श्याम शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने-अपने सदन का नाम रोशन किया।
सदन समन्वयक डॉ बृजेंद्र कुमार द्वारा व्यवस्थित कार्यक्रम का आयोजन कीड़ा प्रवक्ता श्री रमेश सिंह की मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विभिन्न प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार वितरण की व्यवस्था की और विद्यार्थियों से एवं शिक्षकों से खेल की भावना का विकास करते हुए करते हुए जीवन में नित्य प्रति आगे बढ़ने का आवाहन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय महामहिम राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने बताया कि आपने न सिर्फ देश के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये वरन शिक्षकों का सम्मान भी बढ़ाया और अपने जन्म दिवस को शिक्षकों को समर्पित कर दिया।
सभी शिक्षकों एवं स्टाफ ने डॉ राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए।
प्रबंधक श्री शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों से आदर्श शिक्षक के रूप में कार्य करने का आवाहन किया और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
यह जानकारी श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के मीडिया प्रभारी एवं गणित प्रवक्ता विवेक जौहरी ने देते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।इस अवसर अवसर पर सर्वश्री राजेंद्र कुमार विजय कुमार गौतम रविंद्र सिंह श्री राम रितेश कुमार कौशल कुमार सिंह विनय चौहान जगमोहन आर्य अनूप कुमार सक्सेना विवेक सक्सेना सुधीर सक्सेना पवन यादव राधेश्याम शर्मा अनूप कुमार सिंह सुखलाल व्यास अशोक कुमार श्रीमती शिवांशी रस्तोगी श्रीमती सोनम कपूर श्रीमती अंजू सिंह श्रीमती सोनी श्रीमती अवनीश कुमारी श्रीमती कुमुद सक्सेना श्री अभिषेक कुमार शर्मा पंकज शर्मा नित्यानंद तिवारी रामकिशोर शिव कुमार गोपाल चौरसिया मनोज कुमार प्रदीप कुमार सक्सेना सुनील दीक्षित अजीत कुमार चंदेल नेम चंद्र, प्रदीपकुमार शीवाधार शर्मा, मुदित गुप्ता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.