10:35 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बरेली में श्री मद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ (08 से 15 सितम्बर)

आज दिनांक 04 सितम्बर 2025 को श्री राधा कृष्ण मंदिर, मारवाड़ी गंज, बरेली में श्री मद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ (08 से 15 सितम्बर) के संबंध में एक सफल प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में कथा व्यास आचार्य अमन कृष्ण जी महाराज (वृंदावन धाम) ने बताया कि इस पावन अवसर पर भक्तजन भगवान की अमृतमयी कथाओं का श्रवण कर सकेंगे। उन्होंने समाज में भागवत कथा के महत्व और भक्ति, सदाचार एवं संस्कारों के प्रसार पर विशेष प्रकाश डाला।

इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से श्री भगवती प्रसाद शास्त्री, अरविंद शास्त्री जी, सुषील पाठक जी (साईं मंदिर), भुवनेश कृष्ण शास्त्री, ओम प्रकाश पंडित जी, संतोष शास्त्री, श्रियंश मढ़ी, शुभम दीक्षित, ऋषभ शर्मा,पंकज अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल,आयुष अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस