1:26 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मोबाइल का चार्जर लगाते समय करंट लगने से छात्र की मौत

अलापुर। क्षेत्र के गांव जखेली में एक दर्द नाक हादसा हो गया। एक चौदह बर्षीय छात्र की बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
क्षेत्र के गांव जखेली निबासी यादराम के छह बच्चे हैं। जिनमे दो लड़की और चार लडके है। राजकपूर (14) सबसे छोटा बेटा था। वह कक्षा नौ का छात्र था। गुरुवार सुबह राजकपूर करीब नौ बजे अपने घर में लगे बिजली के बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा था। इसी बोर्ड में पंखे के तार लगे हुए थे। जैसे ही चार्जर लगाया तो पंखे का एक तार बोर्ड से निकलकर छात्र के हाथ छू गया। जिससे वह बेहोश होकर वहीं पर गिर गया। आनन फानन में परिजन छात्र को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पीएम कराए शव को घर ले आए। जहां शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.