बदायूं: टूटी पुलिया से नाले में गिरी साइकिल सवार लड़की, CCTV में कैद हुई घटना
बदायूं जिले के बिल्सी नगर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। नगरपालिका कार्यालय के पास टूटी पुलिया से साइकिल सवार लड़की नाले में गिर गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बादशाहपुर की रहने वाली यह लड़की करीब 1 बजे हादसे का शिकार हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे नाले से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
स्थानीय निवासी टीटू जैन और अंकित ने बताया कि पुलिया पिछले डेढ़ महीने से टूटी हुई है और प्रशासन को कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
















badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

