वजीरगंज बदायूं
कस्बा वजीरगंज की आवला रोड निवासी 40 वर्षीय निखिल गुप्ता उर्फ पीडी हरिद्वार के कनखल कस्बे के मोहल्ला संदेश नगर में अपनी माँ एवं भाई के साथ मकान बना कर रह रहे थे कल शाम हरिद्वार के राजघाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान गंगा घाट की सीडियो से निखिल गुप्ता का पैर फिसल गया इस दौरान तेज-वहाव पानी में गिरने से निखिल गुप्ता गंगा में बह गए जिसका वीडियो गणेश प्रतिमा विसर्जन कर रहे लोग बना रहे थे जिसमें यह हादसा कैमरे कैद हो गया जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया नगर से परिजनों के साथ-साथ अन्य लोग भी हरिद्वार पहुंच चुके हैं पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी तलाशी अभियान में जुटी हुई है
कस्बा वजीरगंज के आवला रोड स्थित 40 वर्षीय निखिल गुप्ता पुत्र हरि मोहन गुप्ता कुछ समय से उत्तराखंड के हरिद्वार में मकान बनाकर अपने छोटे भाई एवं मां के साथ रह रहे थे मंगलवार की शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हरिद्वार के राजघाट पर पानी के तेज बहाव एवं सीडिय से पैर फिसलने के कारण निखिल गुप्ता गंगा की तेज भाव में बह गए मूर्ति विसर्जित करने आए लोग वीडियो बना रहे थे जो की हादसा कैमरे में कैद हो गया निखिल गुप्ता को बचाने का प्रयास भी साथी लोगों ने किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए निखिल गुप्ता बहुत ही हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ रहते थे उनके व्यवहार एवं कार्य से लोग उन्हें पीड़ी के नाम से भी पुकारते थे उनके इसी व्यवहार के कारण हरिद्वार में रह रहे पड़ोसी लोग उन्हें प्यार से कटप्पा के नाम से भी पुकारते थे निखिल गुप्ता हमेशा लोगों को बीच रहकर एक नहीं पहचान बनाने का काम करते थे गंगा में बहते हुए उनके वायरल वीडियो से कस्बे में शोक की लहर दौड गई परिजनों सहित कस्बे के लोग भी हरिद्वार पहुंच चुके हैं वही हरिद्वार पुलिस परिजन एवं एनडीआरएफ की टीम भी तलाशी अभियान में लगी हुई है लेकिन अत्यधिक पानी एवं वहाव की वजह से अभी तक गंगा में लापता हुए निखिल गुप्ता का पता नहीं चल सका है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com