3:39 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

आईजीआरएस शाखा एवं साइबर क्राइम थाना के अधिकारी कर्मचारीगण के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित

आज दिनांक 03.09.2025 को डा0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित विवेकानन्द हॉल में *आईजीआरएस शाखा एवं साइबर क्राइम थाना के अधिकारी कर्मचारीगण के साथ समीक्षा गोष्ठी* आयोजित कर शासन की मंशा के अनुरुप जनशिकायतों को प्राथमिकता देते हुए आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयवद्ध निस्तारण करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में आवेदकों से 24 घण्टे के भीतर सम्पर्क स्थापित कर उनके द्वारा दिये गये फीडबैक पर गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साथ साइबर क्राइम थाना व सेल के कर्मियों को जनपद के सभी शाखा प्रभारी व थाना प्रभारी को साइबर क्राइम से सम्बन्धित जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कुमार कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, प्रभारी आईजीआरएस शाखा निरीक्षक श्री ऋषिपाल सिंह, निरीक्षक श्री अशोक काम्बोज, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्री हरेन्द्र कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

.

विज्ञापन एक्सप्रेस