वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित विवेकानन्द हॉल में आगामी UPSSSC PET परीक्षा-2025 को सकुशल/शान्तिपूर्ण/नकलविहीन/निष्पक्ष संपन्न कराये जाने हेतु ब्रीफिंग की गयी। समस्त परीक्षा केन्द्रों पर उक्त परीक्षा डियूटी में लगे समस्त अधि0/कर्म0गण को परीक्षा शान्तिपूर्ण ढंग से कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया एवं परीक्षा के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनायें रखने हेतु यातायात पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ महत्वपूर्ण,सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों, रोड़वेज व रेलवे स्टेशन सहित बाजारों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतत् रूप से फुट पेट्रोंलिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों,वस्तुओं, वाहनों की चेकिंग करने एवं संवेदनशील एवं चिन्हित स्थानो पर लगातार निगरानी करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण/ संग्रहण व बिक्री करने वाले अपराधियों तथा वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय,क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार,क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के0 के0 तिवारी, क्षेत्रधिकारी सहसवान श्री कर्मवीर सिंह,प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी श्री गौरव उपाध्याय ,प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन्स/कोतवाली, यातायात निरीक्षक श्री अजय पाल सिंह तथा अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
