9:16 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

नवम मंगलवार के पावन अवसर पर भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन

🚩 प्रेस नोट 🚩

नवम मंगलवार के पावन अवसर पर
भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा
सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
का भव्य आयोजन
📿 श्री महादेव मंदिर, प्रेम नगर थाना, बरेली
में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष एकांश गुप्ता जी ने कहा कि –
“सनातन धर्म ही हमारी पहचान और शक्ति है। इसका संरक्षण व प्रसार करना हर सनातनी का कर्तव्य है।”

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष रघुवंशी जी, प्रमोद कुमार जी, राम दयाल मोहता जी तथा अन्य पुलिस कर्मी भाई-बहन भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शिखर अग्रवाल, कशिश सक्सेना, लक्ष्य अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, महेश अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, राघव खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल, कुशाग्र गुप्ता, विक्की ठाकुर, मंजीत सिंह सहित अनेक भक्तगण मौजूद रहे।

📿 सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया।

🙏 भगवा हिन्दू सेना बरेली ने इस सफल आयोजन हेतु उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, मुख्य अतिथियों एवं मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

— भगवा हिन्दू सेना, बरेली

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.