6:26 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज निकली मशाल यात्रा

उझानी बदांयू 2 सितंबर।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बदायूं में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह जगाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय बी.एल. वर्मा जी द्वारा महोत्सव की मशाल (टॉर्च/ज्योति) अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषिका गुप्ता जी को प्रदान की गई।

मशाल यात्रा की शुरुआत गुरुद्वारे साहिब से हुई, जहां ऋषिका गुप्ता ने गुरु नानक जी का ध्वज फहराया और बी.एल. वर्मा जी द्वारा सौंपी गई मशाल को लेकर भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की ओर प्रस्थान किया।

ऋषिका गुप्ता के स्वागत के लिए भदवार कालेज की वीर बालिकाओं ने साइकिल रैली निकाली और ध्वज लगाकर मशाल यात्रा के आगे-आगे चलीं। कॉलेज परिसर में पहुंचने पर छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर और मंगल गीत गाकर मशाल का भव्य स्वागत किया।


ऋषिका गुप्ता ने छात्राओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें सांसद खेल महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुजाता माथुर ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषिका गुप्ता, समाजसेवी रोहित भदवार, एवं योग गुरु श्वेता थरेजा को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रीति शर्मा, राम मनोहर, जोया अंसारी, तनिषा गुप्ता, दीक्षा छाबड़ा, तुबा, ताशु, अनुष्का, हिना सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के अंत में ऋषिका गुप्ता ने मशाल को खिलाड़ी अदिति के हाथों में सौंपा और इस कारवां को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.