11:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

राधाष्टमी पर निकला किशोरी जी का भव्य ढोला

तेज बरसात में भी झूमे राधा रानी के भक्त

बिल्सी
श्री गिरिराज जी सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के थाना मोड़ से नगर के मोहल्ला नंबर 2 स्थित बांके बिहारी मंदिर तक राधा अष्टमी पर पर राधा जी का भव्य डोला बड़े ही धूमधाम से नगर में निकाला गया।तेज बरसात में भी राधा रानी के भक्त झूमते गाते निकले। शोभा यात्रा का शुभारंभ सीओ प्रशिक्षु गौरव उपाध्याय एवं कोतवाल मनोज कुमार ने आरती उतारकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।डोले में आतिशबाजी करते हुए भक्त झूमते गाते निकल रहे थे। यह डोला नगर के थाना मोड़ से प्रारंभ होकर, मुख्य बाजार सर्राफा बाजार ,अटल चौक ,बालाजी तिराहा होता हुआ नगर के मोहल्ला नंबर दो स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ जहां राधा रानी के भक्त जमकर झूमे ।डोले में राधा कृष्ण के भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर बस झूमते गाते निकल रहे थे जिसकी छटा देखते ही बन रही थी। डोले में दीपक बाबा ने सभी पदाधिकारियों को श्यामपट्ट का पहना कर सम्मानित किया ।पूरे बाजार को रंगबिरंगे गुब्बारों एवं रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया।इसमें पंकज बाहेती,सुभाष बाहेती,मनमोहन साही ,निपुण, चंद्रशेखर , निपुण वाष्र्णेय ,मुनीश्वर राठी ,हरीश्वर राठी ,दीपक माहेश्वरी ( बाबा ) ,यतेन्द्र माहेश्वरी ( मोनू ) , ,जितेंद्र खासट ,राकेश माहेश्वरी ,उमेश वाष्र्णेय ,राहुल माहेश्वरी ,रोहित माहेश्वरी ,निशांत माहेश्वरी, उज्ज्वल वार्ष्णेय ,,संजीव तोषनीवाल , चंद्रशेखर वाष्र्णेय ,नवीन वाष्र्णेय , हर्षित राठी, सचिंन माहेश्वरी ,केके वार्ष्णेय,
सहित राधा रानी के भक्त उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस