4:34 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सभासद पति को बंदरो ने काटकर किया घायल

बिल्सी
नगर के मोहल्ला नंबर चार निवासी सभासद चंचल वार्ष्णेय के पति प्रदीप वार्ष्णेय को बंदरो ने पैर में काटकर घायल कर दिया। प्रतिदिन की तरह प्रदीप वार्ष्णेय सुबह को नहा कर शनिवार होने के कारण बंदरो को चने खिला रहे थे।जब वे चने खिलाकर वापस अपने घर के अंदर आ रहे थे तभी कुछ बन्दर उनके ऊपर दौड़ पड़े और उनके पैर में काट लिया।आनन फानन में उन्हें सीएचसी लाया गया।जहां उन्हें इलाज हेतु भर्ती कराया गया।घाव इतना गहरा था कि उनके चार टांके आये।

विज्ञापन एक्सप्रेस