2:46 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- चौडीकरण को खुदी पडी सडक के पानी भरे गड्ढे में कार गिरी

कार्यदाई संस्था ने नहीं लगाएं संकेतक।

उझानी बदांयू 1 सितंबर।

बाबूजी कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तिराहे तक नगर की सडक का चोडीकरण होने को कार्यदाई संस्था ( ठेकेदार ) ने सडक की एक साईड खोदकर कार्य शुरू कर दिया, मगर कोई संकेतक नहीं लगाया। आज शाम बदायूं जाती एक कार खुदे पड़े गड्ढे में बारिश का पानी भरने पर सामने आ रही कार को बचाने के चक्कर में कार गड्ढे में गिर गई।

ज्ञात रहे कि बाबूजी कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तिराहे तक सडक का चौड़ीकरण का कार्य एक सप्ताह पहले शुरू कर दिया।

कार्यदाई संस्था (ठेकेदार) ने सरौरा साइड की सडक को घंटाघर चौराहे तक खोद दिया। दो फिट के करीब सडक की गहराई होने से आज हुई झमाझम बारिश के चलते उसमें पानी भर गया।

आज शाम एपीएस कोल्डस्टोरेज के सामने बदायूं जाती एक कार उसमें गिर गई। कार गिरने से वहां भीड़ लग गई किसी तरह लोगों ने कार को गड्ढे से निकाला। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस