5:05 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

*हरि अनंत हरि कथा अनंता – राध्या भारद्वाज*

आज श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रहे 22वें विशाल गणेश महोत्सव में आज कथा को विश्राम दिया गया । कथा व्यास राध्या भारद्वाज जी ने कहा कि भगवान की कथा तो अनंत है इसका समापन तो नहीं कर सकते लेकिन विश्राम दिया जाता है । इसलिए आज की कथा को 22 वें गणेश महोत्सव के महोत्सव में विश्राम दिया जा रहा है । अगली बार फिर से श्री गणेश महोत्सव में आपको श्री गणेश महापुराण की अनंत कथाएं श्रवण होंगी । इस अवसर पर आज कथा व्यास राध्या भारद्वाज जी का व्यास पूजन भी किया गया । कमेटी के सभी सदस्यों ने राध्या भारद्वाज जी को अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार फल पुष्प मुद्रा भेंट करके उनका व्यास पूजन किया । आज की कथा में राधा अष्टमी के पावन पर्व पर छप्पन भोग श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से लगाए गए जिसका आयोजन बाल गणेश सेवा मंडल के युवाओं द्वारा किया गया । आज की कथा में संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय , सुनील गुप्ता , संतोष गुप्ता , मनोज वैश्य पंकज शर्मा , नितेश वार्ष्णेय केशवनाथ वैश्य लक्ष्मी साहू एवं राहुल राठौर मयुर साहू अचल शर्मा , अभिषेक गुप्ता शिवम् गुप्ता, लव कुमार, शुभी गुप्ता, गुन गुन, कात्यायनी, कृष्णा आदि उपस्थित रहे। संस्था के महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया कि कल 1 सितंबर को ब्रज की कलाकारों के द्वारा रासलीला का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा । उन्होंने बदायूं की धर्म प्रेमी जनता से ब्रज की रासलीला में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस