11:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों का आयोजन

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में खेल दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है, जो मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ जैसे – दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, कबड्डी, फुटबॉल तथा रिले रेस का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सभी खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल मैदान में बच्चों के उत्साह और जोश का नजारा देखते ही बनता था।
विद्यालय डायरेक्टर  वी.पी.  सिंह ने खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों को खेलों में नियमित रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के एम डी राहुल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को खेल के महत्व के बारे में बताया और उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि खेल दिवस का उद्देश्य छात्रों को खेल और उन्हें शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे छात्रों में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य,  मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय , विश्वदीपक शर्मा ( पीईटी) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी,   रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव,  तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान, तैयबा फातिमा अनामिका सिंह विजय कुमार सक्सेना, शिवओम शर्मा,आलिया तारिक और हर्षित  शर्मा उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस