बिल्सी(अतुल वार्ष्णेय)
सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान ने हाल ही में नर्सरी से कक्षा II तक के छात्रों के लिए दादा-दादी दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने दादा-दादी का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और माता सरस्वती के आशीर्वाद से हुआ।
मुख्य अथिति , जिनमें डॉ. राम निवास गुप्ता जी , श्री सुभाष गुप्ता जी, श्री नरेश चंद्र गुप्ता जी और श्री अनिल माहेश्वरी जी शामिल थे, जिन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान को साझा किया। छोटे बच्चों के कार्यक्रम ने प्रेम और आनंद से वातावरण को भर दिया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, कक्षा I से ऊपर के छात्रों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें रिले दौड़, तग-ओ-वॉर और खो-खो शामिल थीं। छात्रों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
निदेशक श्री अश्विनी माहेश्वरी ने छात्रों के शारीरिक विकास में ऐसे आयोजनों के महत्व पर जोर दिया जबकि प्रधानाचार्या मिस प्रवीण अरोड़ा ने दादा-दादी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम सफल रहा, जिससे छात्रों, दादा-दादी और शिक्षकों के बीच सामुदायिक भावना और सौहार्द बढ़ा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

