आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चारों सदनों व्यास, नारायण, पाराशर एवं वशिष्ठ सदन के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग लिया। खेलों का प्रारंभ गुरु परंपरा पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात बैलेंसिंग द बॉल रेस, वन लेग रेस, क्रोकोडाइल रेस, बैलून बैलेंसिंग रेस, पासिंग द बॉल एवं वॉली बॉल टूर्नामेंट आदि खेलों को खेला गया। जिसमें बैलेंसिंग द बॉल रेस एवं क्रोकोडाइल रेस में पाराशर सदन ने प्रथम एवं व्यास सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा पासिंग द वॉल खेल में नारायण सदन ने प्रथम एवं पाराशर सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 की बैलून बैलेंसिंग रेस में आदित्य सिंह और प्रतीक राठौर संयुक्त रूप से प्रथम एवं अंकुश और रोहित को द्वितीय स्थान पर घोषित किया गया।
इसी के साथ वॉलीबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत छात्रों को दो टीमों में टीम ‘अ’ एवं टीम ‘ब’ में विभाजित किया गया। दोनों टीमों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। इसका परिणाम विद्यालय के शिक्षक राजीव सिंह चौहान के द्वारा घोषित किया गया। जिसमें टीम ‘अ’ को विजेता घोषित किया गया। खेलों का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और अंत में प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय में इन खेलों का आयोजन खेल प्रभारी प्रार्थना सोलंकी द्वारा किया गया एवं मंच संचालन शिक्षक कमल किशोर के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद प्रस्ताव शिक्षिका अनुराधा शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के के वर्मा जी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के लिए लाभदायक है। क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक विकास को सहायता प्रदान करता है। वे लोग जो खेलों में अधिक रुचि रखते हैं,अधिक स्वस्थ रहते हैं, खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
