मेजर ध्यान चन्द का जन्म दिवस खेल दिवस के रूप में मनाया गया
उघैती (बदायूं)-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया गया कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय हॉकी के करिश्माई खिलाड़ी ध्यानचंद को अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। हॉकी के इस दिग्गज खिलाड़ी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के मकसद से भारत सरकार ने 2012 से इनकी जन्मतिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की थी। खेलों के महत्व को याद दिलाने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2012 से यह मनाया जाता आ रहा है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है- युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, खेलों व स्वस्थ जीवन के प्रति जागरुकता बढ़ाना, खेल भावना और एकता का संदेश देना, खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ाना हैं।
इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी रामौतार मौर्य ने छात्र छात्राओं को खेल के प्रति शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर विपलव भारती, क्रीड़ा प्रभारी रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा,डॉ प्रमोद शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
