1:42 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित कथा के द्वितीय दिवस भोलाधाम में हुआ भगवान शिव-पार्वती का विवाह

श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित कथा के द्वितीय दिवस पर कथावाचक राध्या भारद्वाज जी ने श्री गणेश महापुराण में बताया कि जगत कल्याण के लिए हुआ था भगवान शिव और पार्वती का विवाह । भगवान शिव और पार्वती के विवाह का मनोरम दृश्य को वर्णन करते हुए उन्होंने कथा को आगे बढ़ाया और बताया कि भगवान शिव की बारात में सभी देवी-देवता , गण , असुर , दैत्य ,दानव आदि शामिल रहे । सभी देवी देवताओं ने भगवान शिव- माता पार्वती को अपना शुभाशीष प्रदान किया , कथा व्यास राधे भारद्वाज जी ने बताया कि आज के युग में भारतीय शिक्षा पद्धति में प्रत्येक विद्यालय में गणेश पूजन होना चाहिए बालकों की पाठ्य पुस्तक में भगवान गणेश की लीलाओं का वर्णन होना चाहिए । उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी को अपने सनातन धर्म और आध्यात्म के प्रति जागरूक होना चाहिए जिससे समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सकता है । व्यास जी के साथ आए वाद्य यंत्र कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया जिससे पंडाल में उपस्थित समस्त श्रोतागण भजनों में आनंदित हुए ।
आज की कथा में वीरेंद्र वार्ष्णेय , सुनील वार्ष्णेय सुनील गुप्ता , मनोज , राहुल राठौर ,संतोष गुप्ता , मुदित कुमार , रामेश्वर दयाल , रोहित गुप्ता , अवनेश साहू , मयूर साहू ,कन्हईलाल गुप्ता , हरि कृष्णवर्मा , केशव नाथ वैश्य दीपमाला गोयल, इंदु सक्सेना, कृष्णा कश्यप , सीमाराठौर , राजकुमारी गुप्ता , अनीता गुप्ता, अंजलि राठौर , पूजा राठौर , अर्चना गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने दी ।

विज्ञापन एक्सप्रेस