वजीरगंज बदायूं 28 अगस्त
कस्बा वजीरगंज में 17वीं बार भगवान श्री गणेश शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया शोभायात्रा भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ हुई जिसका शुभारंभ वजीरगंज थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार एवं राहुल वार्ष्णेय के संयुक्त रूप से किया गया भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर आरती के साथ-साथ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्र उच्चारण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया शोभा यात्रा का प्रतिनिधित्व श्री गणेश सेवा समिति वजीरगंज के पदाधिकारी के द्वारा किया गया
कस्बा वजीरगंज के श्री गणेश सेवा समिति के तथावधान में 17वीं बार निकल गई शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तरांचल के कलाकारों द्वारा स्वचालित एवं कलाकारों द्वारा नृत्य तथा भगवान के स्वरूपों को विभिन्न रूपों में दर्शाकर लोगों का मनोरंजन किया गया कस्बा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र भर के लोगों ने शोभायात्रा में आकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थाना पुलिस के साथ-साथ पीएसएसी के जवानों के साथ साथ महिला पुलिस की टीम भी शोभायात्रा की सुरक्षा में तैनाती शोभा यात्रा हाईवे स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर हाईवे होती हुई छोटी बाजार नवीन चौराहा धन्नी चौराहा खिन्नी मोहल्ला होली चौक इमली मोहल्ला में प्रवेश करती हुई वापस बड़ी बाजार बालाजी मंदिर पर समाप्त हुई शोभायात्रा पर नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की एवं नगर के लोगों ने शोभायात्रा में जगह-जगह लोगों ने मिष्ठान एवं फलों के साथ-साथ बोतल बंद ठंडे पानी का भी वितरण किया इस मौके पर समिति अध्यक्ष शरद वार्ष्णेय महामंत्री निखिल वार्ष्णेय जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर आकाश वार्ष्णेय रिद्धि प्रताप सिंह उपेंद्र सिंह मौर्य नरेश गुर्जर जैकी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
