बिल्सी
भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में बुधवार को गणेश चतुर्थी का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के बाद भगवान गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। बच्चों एवम अध्यापकों द्वारा गणेश जी की वंदना की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने भगवान गणेश जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश जी की पूजा के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो सकता। इसीलिए हमें अपने किसी भी कार्यों को बिना बाधा के पूर्ण करने के लिए भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

