उघैती (बदायूं)ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई में FLN और NCERT पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। निपुण भारत लक्ष्य के तहत शिक्षकों को शिक्षण कार्य में दक्ष बनाने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में शिक्षकों को भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं से अवगत कराया गया। गतिविधि आधारित शिक्षण और सतत मूल्यांकन की जानकारी दी गई। ICT के प्रयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों को समूह कार्य और प्रेजेंटेशन के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव कराया गया।खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन हुआ। संदर्भदाता के रूप में रावेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, संजय कुमार, आमोद कुमार और चेतन सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। समापन सत्र में सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिए गए। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी गई।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
