उझानी बदांयू 26 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटपरागंज में गत तीन माह पूर्व कांग्रेस जिलाअध्यक्ष अजीत कुमार यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लगभग 24 दिन धरना प्रदर्शन करके नगरपालिका के डंपिंग ग्राउण्ड में कूड़ा-करकट डालना बंद कराया था। कहना था बदबू से घरों में रहना मुश्किल है।
डंपिंग ग्राउंड बंद होने पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अपनी – अपनी सुविधा अनुसार जहां जगह मिली वहां शहर का कूड़ा डंप कर रहे थे ।
आज जब नगर पालिका कर्मचारी कोतवाली क्षेत्र में हाइवे किनारे,शहर के आस पास व गाँव में बने गड्डे व खाली स्थान पर शहर का कूड़ा लदे वाहनों से कूड़ा डंप करने गए तो वहां मौजूद नागरिकों ने विरोध करना शुरू कर दिया कि कूड़ा-करकट डालने से हमारे घरों में महामारी फैल जाएगी हमारे बच्चे बीमार पड़ जाएंगे मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों ने नागरिकों को समझाने का प्रयत्न किया तो नागरिक उनसे लड़ाई झगड़ा करने को उतारू हो गए जिससे समस्त सफाई कर्मचारी अपने -अपने कूड़े लदे वाहन लेकर नगर पालिका परिषद गेट पर लाकर खड़े कर दिए।
सफाई कर्मचारियों ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी को समस्या से अवगत कराया।
कूड़ा गाड़ी के चालक मुनीश, राजेश,अजय व योगेंद्र ने बताया कि जब सुबह कोतवाली क्षेत्र में रोड किनारे पड़े गड्ढों में कूड़ा डालने गए तो लोगों ने विरोध किया । पहले पटपरा गंज स्थित एमआरएफ सेंटर के डंपिंग ग्राउण्ड में डालते थे लेकिन ग्रामीणों व कांग्रेस नेताओं के विरोध के चलते लगभग तीन माह से वह बन्द है।
कूड़ा लदी गाड़ियां पालिका गेट पर खड़ी कर दी हैं। आज शाम 4 बजे तक सभी कूड़ा लदे वाहन नगर पालिका गेट पर खड़े हे।—————-
इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि समस्या के समाधान में लगे हुए हैं जल्द ही इस समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाएगी हम लगातार उच्चधिकारियों व नगर पालिका परिषद उझानी के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी के सम्पर्क में हैं आज बदायूं में ही हूं उच्चाधिकारियों से मिलकर इस समस्या के समाधान कराने की कोशिश करेंगे।———–
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटपरा गंज में नगर पालिका परिषद का एमआरएफ सेंटर व डंपिंग ग्राउंड है यह गाँव से करीब एक किलोमीटर दूर है उच्चधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा दिया है हम खुद इस समस्या के समाधान को ग्रामीणों से बात कर रहे हैं,हो सकता है कोई हल निकल सके। हरीश कुमार त्यागी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नपा उझानी।।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
