7:35 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम

ब्लॉक संसाधन केंद्र बिसौली पर एफएलएन एवं एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। शिविर का शुभारंभ शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय , मंत्री अनुज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष शोभित सक्सेना ने ज्ञानदायिनी मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय ने प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं दी। मंत्री अनुज कुमार शर्मा ने बुनियादी शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष शोभित यादव ने प्रशिक्षण के बिंदुओं से अवगत कराया। नोडल एआरपी रानी मैम ने कक्षा तीन की पुस्तक वीणा में हुए महत्वपूर्ण बदलाव से परिचय कराया। संदर्भदाता साहू सावेन्द्र गुप्ता ने गणित मेला पुस्तक से परिचय कराते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं से सभी को अवगत कराया। एआरपी मचिन मिश्रा ने पुस्तकों के अभ्यास कार्यों से बच्चों में आने वाली समझ से परिचय कराया। एआरपी सौरभ पाठक ने वीणा एवं गणित मेला के संबंध में प्रतिभागियों की जिज्ञासा का समाधान किया। इस अवसर पर अर्चना गौतम, पुरुषोत्तम दास, मोहित कुमार, प्रिंस भट्ट, राहुल कुमार, योगेंद्र त्यागी, डौली शर्मा, रजनेश सिंह, गीतांजलि, श्रजुता सागर,ओमेंद्र पाल सिंह, नेशपाल सिंह , कांति, अलका, शिखा शर्मा, मंजू रानी, तृप्ति रानी, हेमंत सिंह, बबलू, राजेश शाक्य, संजय, विजय आदि उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस