बिसौली से एडवोकेट संजीव मिश्रा की रिपोर्ट
बिसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अतरपुरा में जल जीवन मिशन के तहत बन रही टंकी का काम वर्तमान समय में कछुआ चाल चल रहा है जिसमें सड़कों के बीच में नालिया खुदबा कर उबर खाबर छोड़ दिया है जिससे बुजुर्गों एवं विद्यालय जाने वाले बच्चों के लिए बरसात के समय में निकलना दुबर हो गया ग्राम प्रधान अतरपुरा इंदल ने बताया कि टकी निर्माण में कछुआ चाल गति से काम हो रहा है वर्तमान समय में टंकी का काम बंद पड़ा है गांव के रास्ते सारे खराब हो चुके हैं जिससे जनता को परेशानी हो रही है उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com