5:43 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – इटावा की बेट्री कंपनी के पांच लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

*बदांयू – इटावा की बेट्री कंपनी के पांच लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज।************** बदांयू 24 अगस्त।
नगर के मोहल्ला उपर पारा की रजा कालोनी निवासी रजा बेट्री सर्विस के स्वामी असरार पुत्र अली अहमद ने इटावा की इकावा इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल कंपनी के पांच कर्मचारियों पर कोर्ट के आदेश से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में असरार ने लिखा है कि कंपनी ने उसके साथ लगभग तीन लाख रुपए की पुरानी बेट्री भेजकर ठगी की है जबकि एक बार बदलकर भी आई फिर भी वही पुरानी बेट्री भेजी वापस करने के बाद भी दिया रूपया वापस नहीं कर रही।

कोर्ट के आदेश पर बिरूआवाडी मंदिर के समीप रहने वाले कंपनी के एजेंट हर्षित वैश्य, इटावा उकावा कंपनी की मेनेजिंग डायरेक्टर दीपिका गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता,गोरव सिसौदिया व अमित चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस