10:56 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में हाईकोर्ट के दो अधिवक्ताओं पर जमानत को 35 लाख मांगने की कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज

बिल्सी बदांयू 23 अगस्त।

बिल्सी के मोहल्ला नंबर चार निवासी आले नबी ने दुष्कर्म के आरोप में निरूद्ध अपने बेटे की हाइकोर्ट में लगी जमानत अर्जी को लटकाने के बार-बार केंसिल कराकर जमानत के लिए 35 लाख की मांग करने में दो अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

आले नबी ने दर्ज रिपोर्ट में लिखा है कि मेने अपने बेटे अदनान की दुष्कर्म के आरोप में निरूद्ध होने पर हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई अधिवक्ता सुधांशु कुमार गिरि को मुकदमा की जिम्मेदारी दी।
जब मामला जमानत पर आता है तो उन्होंने एक दूसरे अधिवक्ता को खडा कर दिया जो जमानत को केंसिल करा देता है व दोनों जमानत को 35 लाख की मांग करते हैं। आलेनबी ने अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट दृतीय की अदालत में अर्जी लगाई तो माननीय न्यायालय के आदेश पर बिल्सी थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

अतुल वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस