10:03 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – प्रजापिता ब्रह्माकुमार ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रजापिता ब्रह्माकुमार ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बदायूं स्थित सेवा केन्द्रों के द्वारा राज योगिनी दादी प्रकाशमणि जी पूर्व मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारीज की 18वीं पुण्यतिथि तथा विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन -4 आवास विकास बदायूं सेवा केंद्र पर किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक माननीय श्री महेश चंद्र गुप्ता व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कप्तान सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। रक्तदान शिविर के पहले रक्तदाता बदायूं रजिस्ट्री दस्तावेज प्रलेखक बीके दीनदयाल मौर्य बने। इस अवसर पर उर्वेश चंद्र गुप्ता ,धर्मपाल सिंह, आलोक गौर, मुन्नालाल झा ,सचित गुप्ता ,अनुपम कुमार सिंह, राहुल सिंह ,शशि रानी , श्वेता मिश्रा, हिमांशु सक्सेना,आशीष कुमार, धर्मवीर ,नंदराम ,मनोज कुमार,शैलेंद्रसिंह ,रोहतास ,राजवीर, राहुलमाहेश्वरी,कमल ,अजय ,अमित मौर्य, मुकेश चंद ,सरिता महेश्वरी,सीमा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भ्राता डॉ .बृजेश कुमार सिंह की प्रेरणा से आरक्षी वीरपाल, प्रशांत कुमार, निशांत कुमार ,सतपाल ,आयुष पूनिया ,अक्षत धनकर ,अजय, विनय कुमार ,अनिकेत गिरी, आकाश कुमार राणा,हर्ष चंद्र ,अंकित सिंह ने रक्तदान किया l बिल्सी सेवा केंद्र से पधारी ब्रह्माकुमारी ऊषा, प्राची सुषमा बदायूं ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रभारी बीके किरण दीदी एवं अरुणा दीदी तथा विभिन्न सेवा केन्द्रों की प्रभारी ब्रह्मकुमारी बहनों व जिला कलेक्ट्रेट से आकर तमाम भाई बहनों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में एक अनुपम मिसाल भेंट की l शिविर मे बीके मुन्नालाल शाक्य, बीके राजपाल मौर्य,देवांग ,बीके ललिता, बीके सुरभि, बीके गायत्री, बीके प्रीति ,बीके दीपाली का सहयोग रहा l सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अरुणा दीदी ने डॉक्टर विकास शर्मा, शिवम रस्तोगी, मृत्युंजय चौधरी ,सरोज खान, विवेक, आशा रानी पूरी रक्तदान कराने वाली पूरी टीम तथा सभी रक्त दानदाताओं को हृदय से धन्यवाद किया तथा सभी को उपहार और प्रसाद देकर पुरस्कृत कियाl

विज्ञापन एक्सप्रेस