10:56 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

फ्यूचर लीडर्स स्कूल के बच्चों ने किया राजकीय पौधशाला का शैक्षिक भ्रमण

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में दिन शनिवार  के लिए  प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थी राजकीय पौधशाला बदरपुर (बदायूं) गए। विद्यालय द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य नन्हें शिक्षार्थियों को ऐसे व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था जो उनकी कक्षा में सीखने को पूरक बनाते हों। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा को दैनिक जीवन से जोड़ना था। इसमें बच्चों ने अनेक प्रकार के फलदार एवं विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधों को देखा तथा उनके विषय में ज्ञान प्राप्त किया। यहां छात्र-छात्राओं को अनेक प्रकार के दवाई वाले पौधे, विभिन्न प्रजाति के पौधे, ग्रीन हाउस, ग्लोबल वॉर्मिंग जैसे कई विषयों के बारे में अवगत कराया और कंपोस्ट खाद के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी। बच्चों ने उत्साह के साथ नर्सरी का भ्रमण किया एवं व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया। शिक्षकों ने बच्चों को अनेक प्रकार के क्रियाकलाप कराये एवं उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पेड़ पौधों के प्रति प्रेम जागृत करना था। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी पी सिंह ने कहा कि “यह देखना अद्भुत है कि बच्चे सीखने और अन्वेषण करने के लिए कितने उत्सुक हैं। यह यात्रा उन्हें कक्षा में जो कुछ भी सीखते है उसे अपने आसपास की दुनिया से जोड़ने का अवसर देती है।”  विद्यालय के एम डी राहुल कुमार ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान का होना भी अत्यंत आवश्यक है इसलिए बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर जाना चाहिए और बच्चों के लिए नर्सरी का भ्रमण एक अच्छा विकल्प है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बच्चों को नर्सरी में स्थित अनेक प्रकार के पौधों के विषय में बच्चों को मनोरंजन बातें बताई। बच्चों के इस एजुकेशनल ट्रिप के साथ स्कूल डायरेक्टर , स्पोर्ट्स टीचर विश्व दीपक शर्मा प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, तनुष्का माहेश्वरी, आकांक्षा गौतम, अर्शी सैफी, साक्षी ठाकुर और रश्मि शर्मा, साथ रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस