9:46 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर कंपनी द्वारा केंपस प्लेसमेंट – 65 अभ्यार्थियों का चयन

बदायूं टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर कंपनी के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में केंपस प्लेसमेंट किया गया। टाटा मोटर्स लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि श्री राकेश सिंह राणा जी के द्वारा कंपनी के वारे में जानकारी प्रदान की गई।इस प्लेसमेंट में 77 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया ।जिसमें से इंटरव्यू के बाद 65 अभ्यार्थियों का चयन किया गया । इस प्लेसमेंट में अभ्यर्थियों का टेंपरेरी ऑपरेटर और जॉब अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के पद पर चयन किया गया है,चयनित अभ्यर्थियों को 13409/- रुपए प्रतिमाह वेतन देय होगा। जिसमें प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस चयन में श्री सचिन कुमार सिंह,अनुदेशक , श्री अजीत कुमार वर्मा, अनुदेशक,श्री प्रवीण कुमार, अनुदेशक , श्री विकास रोहेला,अनुदेशक, श्री अजय सैनी, शिशिक्षु का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस