4:53 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- बधाई लेकर आ रहे किन्नर ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

उझानी बदांयू 21 अगस्त।

इलाके को लेकर किन्नरों के दो गुटों का विवाद किस स्तर पर जाकर रूकेगा इसका किसी को अनुमान नहीं है, पुलिस की ढिलाई का नतीजा है कि आऐ दिन इलाके को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट झगड़ा कई बार कोतवाली पहुंचा है, दोनों तरफ से एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। फिर भी मामला शांत होने में नहीं आ रहा।

ताजा मामला कल शाम का है नारायण गंज निवासी शिवम् उर्फ़ शिवानी किन्नर ने पंखा रोड से बधाई लेकर आने पर दूसरे गुट के किन्नरों ने आठ साथियों संग उस पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह उनसे छूटकर घर आई तो आरोपियों ने घर पर भी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित किन्नर शिवानी ने आज कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस