12:01 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पोस्टर प्रतियोगिता में अव्वल रहे अंजलि, राधिका, शताक्षी

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सुंदरनगर स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंजलि सोलंकी, राधिका, शताक्षी ने प्रथम, पुरुषोत्तम चौहान, आदित्य कुमारी ने द्वितीय एवं गुनगुन, संजना, तनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिनका एमडी पीडी सिंह ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिससे कि आने वाले टाइम में उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। उन्हें यह पता हो कि प्रतियोगिता का महत्व क्या होता है। यदि हम निरंतर इसी तरह से प्रतियोगिता में भाग लेते रहेंगे तो आने वाले समय में हमें कोई भी चीज नई दिखाई नहीं देगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य रजनी शर्मा, कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार, वीना सिंह, रंजीत सिंह, बीना कुमारी, कमलेश कुमारी, प्रिया सिंह, सपना माहौर, सृष्टि तोमर, शिवि चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस