नगर मे धूमधाम से निकाली गई कन्हैया जी की पालकी
देव स्वरूप की आरती उतार कर किया स्वागत
लोगो ने जल सेवा, फल वितरण कर किया शोभायात्रा का स्वागत
पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य भी हुए शामिल
ककराला।
नगर मे कन्हैया जी की पालकी धूम धाम से निकाली गई। बीते मंगलबार को श्री शिव भोले बाबा धाम मंदिर से पालकी की शुरुआत हुई। पूर्व विधायक शैखुपुर धर्मेन्द्र शाक्य ने राधा कृष्ण की आरती उतारी और धर्मध्वजा लेकर अगुवानी कर शुरुआत कराई। शोभायात्रा मोहल्ला शाहूकारा, घास बाजार, मेन बाजार, अलापुर चौराहा, होली चौक मंदिर चुन्नी लाल, शिव कुटी, सातवाल चौक, मियाजान तिराहा, गढ़ी पश्चिमी, बाल्मीकि बस्ती, राठौर बस्ती होती हुई श्री शिव भोले बाबा धाम पर समाप्त हुई। इस दौरान कान्हा के भजनो पर भक्त रंग ग़ुलाल उड़ाकर नाचते झूमते नजर आये और जय कन्हैया लाल के जयघोष करते नजर आये। लोगो ने पालकी मे शामिल भक्तो के लिए शीतल जल, फल आदि की व्यवस्था की गई और शोभायात्रा का महिलाओ ने घर की छतो से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, कान्हा जी की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया।शोभायात्रा मे एस ओ अलापुर उदयवीर सिंह, ककराला चौकी इंचार्ज सुमित कुमार, एस आई रामनाथ कन्नौजिया सहित पी ए सी बल के जवान तैनात रहे। उनके साथ यातायात पुलिस के भी जवान मुस्तदी से तैनात रहे। शोभायात्रा मे विशाल प्रतिमाओ के अलावा देव स्वरूप मे नन्हे मुंन्हे बच्चे भी शामिल हुए जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। पालकी मे सुभाष भारद्वाज, कुणाल खान, कादरचौक ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र राजपूत, सुमित अग्रवाल, नीरज गुप्ता, विक्रम गोस्वामी, राजीव सक्सेना, मनोज, होरी लाल कश्यप, केशव शर्मा, गौरव शर्मा, आकाश मिश्रा, संतोष बाल्मीकि, डॉ मुन्नालाल राठौर, मुकेश राठौर, अमरपाल सक्सेना, चंद्रपाल गोस्वामी, मुन्नालाल मौर्या, शतीश शाक्य, बबलू कश्यप, विजेंद्र सागर, रामसानेही शर्मा, अर्जुन गुप्ता सहित हजारों लोग शामिल हुए।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
