*प्रधानमंत्री मुद्रा एवं जन आरोग्य योजना*
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत, मेरा युवा भारत (MY Bharat) बदायूं द्वारा फ्लैगशिप आधारित प्रमुख सरकारी योजनाओं आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बदायूं के भगवान सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज धरमपुर मंशननगला में आयोजित किया गया और इसमें लगभग 100 युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की।इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कृष्ण यूथ डेवलपमेंट एजुकेशन एकेडमी की अध्यक्ष श्री अमरदीप राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “युवाओं को प्रमुख योजनाओं के लाभों से अवगत कराने के लिए ऐसी कार्यशालाएँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। एक जागरूक पीढ़ी एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करती है।
रविन्द्र पाल सिंह ने आयुष्मान भारत योजना पर बोलते हुए इस बात पर ज़ोर दिया, “यह योजना 50 करोड़ से अधिक नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज सुनिश्चित करती है। प्रत्येक युवा को यह जानना चाहिए कि अपने परिवारों के लिए इस आवश्यक सहायता का लाभ कैसे उठाया जाए।
आदेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य”ने मुद्रा योजना की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “मुद्रा ऋणों के माध्यम से, युवा नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी देने वाले बन सकते हैं। वित्तीय सशक्तिकरण अब बिना किसी गारंटी के सुलभ है।” संजीव कुमार श्रीवास्तव के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक ने कहा, “जागरूकता सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र युवा इन परिवर्तनकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित न रहे।” जिसमें उत्साही युवा स्वयंसेवकों राहुल यादव, अनूप सिंह, अभय यादव का बहुमूल्य सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
