5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जाने वाले रास्ते पर लगे कूड़े के ढेर

पिछले कई वर्षों से फैल रहा है डेंगू,पूर्व में कई हो चुकी है मौते

बिल्सी
विकासखंड अंबियापुर के 4400 मतदाताओं की ग्राम पंचायत बांस बरौलिया में सामुदायिक उपकेंद्र को जाने वाला रास्ता अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार सन 2008 में सामुदायिक उपकेंद्र पर जाने वाले रास्ते पर मनरेगा द्वारा मिट्टी डाली गई किन्तु उसके बाद उस रास्ते पर कोई भी कार्य नही हुआ।17 वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थिति बद से बदतर हो गयी है।वहाँ बैठने वाले चिकित्सको को भी कूड़े के ढेरों और दुर्गंध से होकर निकलना पड़ता है।कोई भी व्यक्ति वहाँ से होकर अगर गुजरता है तो वह अपने आप ही बीमार हो जाएगा।यह गांव बरसात के बाद कई बार डेंगू जैसे संक्रमण की चपेट में आ चुका है, जिसकी चपेट में आने से कई लोगो की जान भी जा चुकी है।कई बार उच्चाधिकारियों ने मुआयना भी किया लेकिन स्थिति जस की तस रही।ग्रामीणों ने जल्द से जल्द रास्ते के निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस