उझानी- भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज मैं विद्यालय की पूर्व छात्रा लक्ष्मी यादव ने भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज से कक्षा 12 पास की का बदायूँ कोर्ट में सरकारी क्लर्क पद पर चयन होने पर विद्यालय में फूलों एवं परफ्यूम से तथा आरती उतारकर शानदार स्वागत किया गया। लक्ष्मी यादव ने छात्राओं को बताया कि मेहनत और लगन से अच्छी तरह से पढ़ाई करने से हर छात्रा यह स्थान प्राप्त कर सकती है उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी कक्षा में अपनी अध्यापिकाओं की बातों को ध्यान से सुनती थी जिससे इनके ज्ञान में विशेष योगदान दिया उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया विद्यालय अध्यक्ष और लिसनिंग मेंक्स योगी 21 फाउंडेशन के फाउंडर ने कुमारी लक्ष्मी यादव जी को उपहार भेट कर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती सुजाता सक्सेना समेत समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com