10:18 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में गोगा महाराज के भक्तों ने कराया भंडारा

बिल्सी। रविवार को नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित पुरानी सब्जी मंडी गेट पर जाहरवीर श्री गोगा महाराज की नवमी के उपलक्ष्य में यहां भक्तों ने एक भंडारा आयोजित कराया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। जिसका शुभांरभ नगर पालिका परिषद की चैयरमेन ज्ञानदेवी सागर द्वारा किया गया। यहां सबसे पहले गोगा महाराज की पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। उसके बाद कन्याओं को सहभोज कराया गया। उसके बाद प्रसाद का वितरण शुरु किया गया। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, विनय सागर, मुनीष कुमार सागर, बाबर हुसैन, विपिन कुमार, राजकुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस