5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- जाहरवीर मेला बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरतौल में शुरू

जाहरवीर मेला बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरतौल में शुरू हुआ।
दिनांक 16/08/2025 से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष हमारे गांव सिरतौल में जाहरवीर मेले का शुभारंभ विधिवत पूजन अर्चन के बाद हो चुका है इस वर्ष भी दिन में ढोला और रात में नौटंकी का आयोजन हो रहा है गांव और पड़ोस के लोग मेले में पहुंच रहे हैं और प्रत्येक वर्ष की बात इस वर्ष भी मेले में हर्षोल्लास के साथ सभी लोग आपसी मेल प्रेम से लुत्फ़ उठा रहे हैं बच्चों के लिए नाव वाले झूला कार वाले झूले जंपिंग झूला और बड़े चरक झूले लगे हुए हैं मेला कमेटी ने दुकानदारों की सुरक्षा और व्यवस्था का पूरा प्रबंध किया है दुकानों को विद्युत व्यवस्था निःशुल्क दी गई है दिन में आल्हा ऊदल हरिश्चंद आदि नाटकों का मंचन होता है रात में नौटंकी होती है
आयोजक मंडल में मेला मालिक गेंदन लाल गुप्ता प्रबंधक पवन उपाध्याय श्यामपाल पाल सर्वेश उपाध्याय कपिल गुप्ता बिजेंद्र सिंह तिलकेश गुप्ता सत्यप्रकाश शर्मा कुंवर पाल शाक्य प्रकाश कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस