।
उझानी बदांयू 16 अगस्त।
एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। प्लेग्रुप, एल.के.जी., यू.के.जी. एवं प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी श्रीराधा व श्रीकृष्ण के रूप में सुसज्जित होकर जब मंच पर आए तो पूरा परिसर नंदलाल की बाल लीलाओं से गूंज उठा।
श्रीकृष्ण का बचपन सदैव उनकी नटखट अदाओं, बांसुरी की मधुर तान और प्रेमपूर्ण स्नेह के लिए स्मरण किया जाता है। यही मासूमियत और चंचलता बच्चों के अभिनय में दिखाई दी। बच्चों ने गीतों व नृत्यों के माध्यम से सभी को गोकुल की दिव्य छवि का अनुभव कराया।
🌸 यह रहे प्रतिभागी बच्चे 🌸
राधा जी (बालिकाएँ)
प्लेग्रुप – आरोही शर्मा, तेजस्वी, श्रेया, कृतिका, प्रियंका, हर्षि, खाव्या, शान्वी
एल.के.जी. – आन्या अग्रवाल, अद्विका गुप्ता, अवंतिका, प्रेरणा, इशिता
यू.के.जी. – कनिष्ठका, अश्वी राय, यशवि, नंदनी, उमरा, धनिष्ठा
कृष्ण जी (बालक):
प्लेग्रुप – ऋधम चौहान, शिवेक, अंश ठाकुर, दानियाल, उज्जवल, आर्यन यादव
एल.के.जी. – अग्रिम, वंश यादव, दर्शित, अथर्व, अयांश वर्मा, आरुष, दक्ष, कुणाल, सुषांत
यू.के.जी. – अक्षित चौहान, कृष्णा यादव, हर्षित, अर्नब कुमार, उद्भव, विधान गौर, काव्यांश यादव
विद्यालय प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने संदेश देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल परंपराओं को जीवित रखते हैं बल्कि बच्चों में सत्य, भक्ति, विनम्रता और प्रेम जैसे गुणों का विकास भी करते हैं। कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर शिवानी शर्मा एवं दिशा निर्देशन स्नेहा वर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूजा पूजा यादव गुंजन महेश्वरी प्रियंका साहू इकरा हसन शशि अग्रवाल प्रियंका गुप्ता कुसुम रानी सहितसमस्त शिक्षक आदि उपस्थित रहे
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में यही अनुभव किया कि नन्हे बच्चों की मासूम मुस्कान और अभिनय में ही श्रीकृष्ण का सच्चा संदेश छिपा है – प्रेम, करुणा और संगीत के साथ जीवन जीना।
राजेश वार्ष्णेय एमके





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
